धार्मिक ग्रंथ जलाने का मामला: माजरा बाजार रहा बंद, स्कूलों में उपस्थिति कम, स्थिति रही तनावपूर्ण

धार्मिक ग्रंथ जलाने का मामला: माजरा बाजार रहा बंद, स्कूलों में उपस्थिति कम, स्थिति रही तनावपूर्ण
अशोक बहुता। पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब की मेलियों मस्जिद में धार्मिक ग्रंथ जलाने के बाद क्षेत्र के गुस्साएं हजारों लोगों ने आज नेशनल हाइवे-7 पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान रैली निकाल मुस्लिम समुदाय ने आरोपियों को जल्द पकड़ कर फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। जोरप्रदर्शन नारेबाजी के बीच गुस्साए लोगों ने प्रशासन व पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम में भी दे डाला है।

वहीं माजरा बाजार में आज कफर्य जैसा माहौल रहा। इतना ही नहीं सभी आसपास के स्कूलों ने समय से पहले ही अपने स्कूल बंद कर बच्चों को घर भिजवा दिया। माजरा में आज स्थिति काफी तनावपूर्ण रही। इसके कारण माजरा का बाजार बंद रहा। इतना ही नहीं सारे क्षेत्र में इस तनाव को महसूस किया गया। यहां आज स्कूलों में बच्चों की संख्या सुबह से ही काफी कम रही, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने भी स्कूलों को हाॅफ डे के बाद ही बंद कर दिया।

वहीं पुलिस विभाग के डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लगातार मुस्लिम समाज के साथ वार्तालाप की जा रही है। क्षेत्र के लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Facebook Comments

Comments
Post a Comment